लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। संवाददाता समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कॉलोनी में शनिवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक रोगियों के सेहत की जांच की गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केएस एबट ने बताया कि इस दौरान आंखों की जांच, फिजियोथेरेपी, बीपी, शुगर तथा ईसीजी जैसी जांचे की गई। शिविर में पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा, पवन मखीजा, दयाशंकर पांडेय, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, एके मखीजा, आरपी सिंह, अशोक खरे, मंजू कपूर, राजेंद्र कौर, आरके श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...