सहारनपुर, फरवरी 16 -- रामपुर मनिहारान। नगर के ईदगाह रोड पर एक विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 80 हज यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक वैक्सीन लगाई गई। मदरसा असदिया जदीद में सीएचसी रामपुर मनिहारान की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सको ने 80 हज यात्रायों को वैक्सीन लगाई। जिसमें 47 पुरुष व 33 महिलाएं शामिल रही। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने हज यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां बरतने के सुझाव भी दिए। डॉ. अनिल चौहान, फार्मासिस्ट मौ. मुन्तियाज, एएनएम मनीष, मेहताब अली आदि मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अजीत राठी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में हज यात्रियों को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...