जमुई, मई 1 -- सोनो। निज संवाददाता एसएसबी 16 वीं वाहिनी खैरा द्वारा चरकापत्थर थाना के नैनीपत्थर (घोटारी) गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आसपास गांव के बृद्ध बीमार लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें जरूरत के अनुरूप दवा मुहैया कराया गया। यह शिविर कमांडेंट अनिल कुमार पठानीया के निर्देश और सी-समवाय चरका पत्थर के कंपनी कमांडर अभिनव तोमर की निगरानी में संपन्न हुआ। शिविर में नैनीपत्थर, घोटारी, चरैया और तारबाक जैसे आसपास के गांवों से आए कुल 49 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं। वाहिनी मुख्यालय से डा. हरेकृष्णन मेनन, निरीक्षक बीएम प्रसाद और अन्य एसएसबी अधिकारी एवं जवानों ने शिविर में सहभागिता की। कंपनी कमांडर अभिनव तोमर ने बताया कि ग्रामीणों को इस शिविर से काफी लाभ हुआ और एसएसबी की टीम ने मिलकर इसे सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.