उन्नाव, फरवरी 13 -- मोहान। नगर पंचायत स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर परिसर में शुक्रवार को सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अरविंद चौरसिया, संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी आखिलेश मौर्या और नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव ने फीता काटकर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...