हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भारत विकास परिषद काठगोदाम की ओर से रविवार को नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 210 लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट, राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. केसी लोहनी, डॉ. विनय खुल्लर व दीपक माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 20 प्रतिशत, गठिया एव जोड़ों के दर्द के 30 प्रतिशत, स्किन के 20, पेट के 24 प्रतिशत और शेष सामान्य रोगी को परामर्श एव निशुल्क दवा दी गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरजेके सिंह, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. स्वप्निल, डॉ. श्वेता, डॉ. दिबेश झा, डॉ. रोहित गोयल ने मरीजों की जांच की। यहां विशाल सिंघल, आलोक सक्सेना, दीपक बिष्ट, ममता खुल्लर, गरिमा सिंघल, गौरव नेगी, सुशील मित्तल, ज...