अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- जीआर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट की ओर से प्राइमरी विद्यालय भाकुड़ा स्वास्थ्य शिविर लगा। यहां बीमार मरीजों के अलावा लोगों की आंखों की जांच की गई। बीमारों को निशुल्क दवा के साथ चश्मे, खून व बीपी, सुगर की जांच आदि की सुविधा मिली। कुल 120 लोगों ने शिविर का लाभ लिया। यहां बीडीसी श्याम सुंदर बंगारी, प्रधान ग्वाली हेमंत बसनाल, तल्ला भाकुड़ा प्रकाश जुयाल, मनोज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, दयाल सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...