हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन रुड़की प्रभाग के सीएसआर कार्यक्रम के अतर्गत रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा ग्राम मुंडाखेड़ा कलां में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्त्री प्रसूति रोग, दंत रोग, बाल रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवा वितरण किया। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन प्रभाग लंढौरा स्टेशन के मुख्य परिचालन प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल विभिन्न परियोजनाओं द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करता है। ग्राम प्रधान ग्राम मुंडाखेड़ा कला जुल्फिकार ने बताया कि पूर्व में गांव की जनता को अपने प्राथमिक उपचार के लिए भी गांव से दूर अपने खुद के साधनों द्वारा जाना पड़ता था। उक्त परियोजना द्वारा ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य ...