दरभंगा, जनवरी 10 -- घनश्यामपुर। स्थानीय सीएचसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की 134 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा वंदना कुमारी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं तथा उनके गर्भ में पल रहे शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें कुपोषण से बचाना है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, एचआइवी आदि की जांच कर जरूरत के मुताबिक दवाइयां दी गई। डा पुष्पांजलि कुमारी ने खान पान तथा संतुलित आहार की जानकारी दी।इसी बीच सिविल सर्जन डा अरुण कुमार ने संचालित शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की। बाद में सिविल सर्जन ने सीएचसी का निरीक्षण किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.