सिमडेगा, नवम्बर 16 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजारटांड़ परिसर में आयुष विभाग द्वारा रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मरीनमय ससमल द्वारा 117 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ मरीनमय ससमल द्वारा औषधीय पौधों के गुण एवं लाभ के बारे बतलाया गया तथा योगा प्रशिक्षक सुषमा टेटे, भुनेश्वर सिंह, दिनेश सिंह द्वारा विभिन्न प्रकारों के योगा एवं प्राणायाम की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए योगा एवं प्राणायाम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मौके पर सहिया दीदी एवं अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.