मथुरा, दिसम्बर 21 -- परिमार्जन फाउंडेशन व भारत सरकार के उपक्रम कॉनकॉर के संयुक्त तत्वावधान में बिड़ला मंदिर स्थित ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल एवं लोहवन के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने के लिए दिनभर मरीजों का मेला लगा रहा। दोनों ही शिविरों में देश के प्रमुख अस्पतालों से आए अनुभवी चिकित्सकों ने 1100 से अधिक मरीजों को परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श एवं दवाएं प्रदान कीं। बिड़ला मंदिर (कृष्णापुरम) स्थित ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में शिविर के उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राधा वल्लभ ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के वंचित वर्ग तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। यह कैंप उन लोगों द्वारा लगाया जा रहा है, जो इसी मथुरा की...