जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर के अंबेडकर वाचनालय में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा गुरुवार को भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरवल विधायक मनोज शर्मा ने जदयू के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक मनोज शर्मा ने अरवल विधानसभा की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने विश्वास जताकर उन्हें विधानसभा में भेजा है, उस विश्वास पर वे आने वाले पांच वर्षों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अरवल विधानसभा में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और दूरगामी विकास कार्य किए जाएंगे। साथ ही...