सिमडेगा, जनवरी 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को लेकर जिले के चिकित्सकों में खासा उत्साह है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, संसाधनों की कमी दूर करने और चिकित्सकों के हितों की रक्षा को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। चिकित्सकों का मानना है कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा तय करेगा। इसी क्रम में चिकित्सकों ने बजट से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं साझा की है। क्या कहते हैं चिकित्सक केंद्र सरकार के बजट से स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें हैं। सरकारी अस्पतालों में आज भी संसाधनों और आधुनिक उपकरणों की भारी जरूरत है। चिकित्सकों की कमी दूर करने और नई भर्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। -डॉ सुंदर मोहन सामाद, सीएस सिमडेगा बजट में मातृ एवं शिशु...