कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर के दबौली निवासी युवक को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर परिचित के करीबी ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। युवक के मुताबिक, शातिर ने यूपी सचिवालय में ऊंची पहुंच का झांसा देकर ठगी की। दबौली निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। साथ काम करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी रविकांत वर्मा से उनकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि रविकांत ने लखनऊ सचिवालय में जान पहचान का हवाला देते हुए सौरभ की बहन पूजा गुप्ता की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने झांसे में आकर 5.85 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि ढाई लाख नकद दिए बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने को कहा। कुछ समय तक आरोपी नौकरी की प्रक्रिया चलने की बात कहकर टालता रहा। जब काफ...