फरीदाबाद, फरवरी 14 -- पलवल, मुख्य संवाददाता। गांव छांयसा में 14 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग मृतकों और उनके परिजनों की बीमारियों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इलाज करने वाले अस्पतालों से भी इलाज से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। अस्पतालों से मांगा जा रहा रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग ने जिला नूंह के नलहड़ मेडिकल अस्पताल के साथ-साथ फरीदाबाद और गुरुग्राम के निजी अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है। इन अस्पतालों में मृतकों का पहले इलाज हुआ था। मेडिकल अधिकारी डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि अब तक नूंह के नलहड़ मेडिकल अस्पताल से चार मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इन मरीजों में हेपेटाइटिस बी और सी की पुष्टि हुई थी, जो इलाज के दौरान सामने आई थी। उन्होंने ...