फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल के गांव छांयसा में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्वास्थ्य जांच जारी है और चार दिनों से हेपेटाइटिस का कोई नया मामला नहीं आ रहा। साथ ही मौत के मामलों में भी नियंत्रण बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग पानी में मौजूद भारी धातु पता लगाने में जुट गया है। तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी में भारी धातु की जानकारी जुटाने के लिए सैंपल भर रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 412 पानी के सैंपल भरे। इन सैंपलों में क्लोरीन की जांच होगी। वहीं 121 सैंपल बैक्टीरिया जांच के लिए गए, जबकि चार 14 सैंपल पानी में मौजूद केमिकल को जानने के लिए भरे गए। इसके अलावा सात सैंपल भारी धातु का पता लगाने के लिए भरे। स्वास्थ्य विभाग यह सभी सैंपल जांच के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भेजे गए हैं। इन सैं...