एटा, फरवरी 5 -- मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक अपंजीकृत क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की है। इससे कस्बा के अपंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। अपंजीकृत नोडल अधिकारी डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि आगे भी इसी तरह अपंजीकृतों के विरुद्ध छापामार कार्रवाई चलती रहेगी। मंगलवार को अपंजीकृत नोडल अधिकारी डा. सर्वेश कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने रिजोर में संचालित योगेश क्लीनिक पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक में चिकित्सा कार्य कर रहे योगेश से अभिलेख दिखाने के लिए कहा गया। वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद अपंजीकृत नोडल प्रभारी ने मंगलवार को रिजोर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से अन्य अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.