पौड़ी, अगस्त 4 -- स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा सोमवार को डायरिया नियंत्रण अभियान व विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान लोगों को डायरिया की रोकथाम और स्तनपान के फायदे बताए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि डायरिया नियंत्रण अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत की जा चुकी है। बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले में आशा और एएनएम द्वारा घर-घर जाकर प्रसूताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करते हुए नवजात शिशुओं को केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि जिले की सभी चिकित्सा ईकाइयों में ओआरएस व जिंक कार्नर स्थापित किए जाएंगे। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.