मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- चरथावल। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपंजीकृत क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो अस्पतालों को सील किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। यह अभियान डीएम व सीएमओ के आदेशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लिनिक अस्पतालों का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया। विशेष जांच अभियान के तहत ब्लॉक चरथावल के अंतर्गत नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ. देवेंद्र क्लीनिक को सील किया गया। मौके पर इन क्लिनिकों के संचालकों के पास कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक योग्यता के अभिलेख नहीं मिले, और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ. सतेंद्र कुमार और उनकी टीम ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए संबंधित क्...