बदायूं, सितम्बर 7 -- बदायूं, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में लिपिकों की भारी कमी चल रही है। इसको लेकर आयोग से छह लिपिकों की नियुक्ति की गई है। अब लिपिकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसके लिए कार्यक्रम तय हो गया है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन स्तर से बदायूं के लिए कनिष्ठ लिपिक की नियुक्ति की गई है। साथ ही साथ प्रदेश भर के अधिकांश जिलों को कनिष्ठ लिपिक दिये गये हैं। जनपद में स्वास्थ्य विभाग को छह लिपिक दिये गये हैं। लिपिकों की नियुक्ति आयोग के द्वारा परीक्षा के आधार पर हो गई है। अब कनिष्ठ लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। शासन स्तर से सोमवार का दिन तय है। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। लखनऊ से मुख्यमंत्री कनिष्ठ लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों औ...