जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। डुमरिया के स्कूल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का कारण पानी की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। जिला सर्विलांस टीम ने स्कूल से पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा है। बताया जाता है कि 28 जनवरी को स्कूल में छात्राओं ने पेट दर्द और पैखाना की शिकायत की थी लेकिन स्वास्थ्य टीम के जाने पर डायरिया की पुष्टि नहीं हुई। इससे तबीयत बिगड़ने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया था। हालांकि जांच और दवा के कारण सभी छात्राएं स्वस्थ हो गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग कारणों का पता लगाने में जुटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...