बिजनौर, दिसम्बर 10 -- मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन 17 वाहन नीलामी प्रक्रिया के तहत बुधवार को स्क्रैप कंपनी के लोग ले गए। इनमें से अधिकांश वाहन चालू हालत में थे, लेकिन 15 वर्ष से अधिक पुराने होने के कारण इन्हें नीलाम किया गया। बुधवार को अमरोहा की स्क्रैप कंपनी जयहिन्द के कर्मचारी सीएमओ कार्यालय से सूमो, बोलेरो, टैम्पो ट्रैवलर, ओमनी समेत विभिन्न 17 गाड़ियां ले गए। सरकार के निर्देशानुसार 15 साल से पुरानी इन गाड़ियों की नीलामी के लिए नोडल वाहन डिप्टी सीएमओ डा. केके राहुल के नेतृत्व में डीएचईओ निर्भय नारायण, वरिष्ठ लिपिक बालेश्वर व विनीत तथा वाहन चालक संगठन के जिला मंत्री नरेन्द्र कुमार की पांच सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इन्होंने बताया, कि पहले एआरटीओ के द्वारा इनका मूल्यांकन कराया गया जो 10 लाख 80 हजार रुपये आंका गया। इसके बाद नियमानुसार लखनऊ की...