रुद्रपुर, मार्च 4 -- सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग के सिसैया उपकेंद्र कुंवरपुर सिसैया में चोरों ने ताला तोड़कर इनवर्टर व यूपीएस चोरी कर लिया है। इस मामले में कुंवरपुर सिसैया में तैनात महिमा पलड़िया व इन्द्रा चौधरी ने कोतवाली में दी। तहरीर में कहा है कि चार मार्च की सुबह सेंटर पहुंचीं तो ताला का कब्जा टूटा हुआ था। सेंटर में यूपीएस व इनवर्टर चोरी हो गया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.