अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा। उत्तरांचल मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। जमकर नारेबाजी की। कहा कि बढ़े पदों पर कार्मिकों को पदोन्नति दे दी गई है, लेकिन निचले पदों पर अब तक कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी गई है। छह से सात साल में कर्मचारियों को पदोन्नति देने की व्यवस्था है, लेकिन कर्मचारी पिछले 12 से भी अधिक सालों से कार्य कर रहे हैं। अब तक उन्हें समायोजन व पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका है। सदस्यों ने जूनियर क्लर्क से लेकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति डीबीसी से करने की मांग की। अन्यथा कार्यबहिष्कार पर डटे रहने की चेतावनी दी। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुसाईं, जिलामंत्री हरीश चंद्र जोशी, मोहित वर्मा, मोहित कनवाल, अंकित गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.