लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त निदेशक प्रशासन भवानी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। महासंघ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि निदेशक द्वारा कर्मचारियों की समस्यओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। निदेशक ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की कोई भी पत्रावली उनके समक्ष पेश की जाएगी तो उसका त्वरित निवारण होगा। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, संदीप बडोला, राजेंद्र सिंह, संतोष जौहरी, मनमोहन वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.