शामली, दिसम्बर 3 -- एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण करने हेतु टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया। बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा नेता अनिल चौहान ने टीका उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व बीमारियों से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाना चाहिए, जिससे बच्चे स्वस्थ रहे। चिकित्साधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्लॉक क्षेत्र में 268 स्थानों पर एएनएम कैंप लगाकर बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीके लगाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...