गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह शांति नगर मोहल्ला में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी ने अपने घर के रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक कर्मी 48 वर्षीय अशोक कुमार हैं। अशोक स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया डिपार्टमेंट में अनुबंध पर कार्यरत था। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है और उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। कर्मी द्वारा आत्महत्या किये जाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात अशोक अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर सोने चला गया। सुबह लगभग 4:30 बजे जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका पति रसोई में फंदे से झूल रहा था। इसके बाद पत्नी ने हो-हल्ला मचाया तो उसका बेटा उठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.