बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-04 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक हुई। डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका को 20 बच्चे का लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्देश दिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में दावा के लिए रैक की व्यवस्था करते हुए स्टॉक को लेबलिंग करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान टीकाकरण की समीक्षा की। जिसमें यह सामने आया कि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं हुआ है। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नावानगर, ब्रह्मपुर, इटाढी, इटाढी बीएचएम व बीसीएम को शोकॉज की। वहीं कम संस्थागत प्रसव होने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केसठ, चौगाई, चौसा व अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव के उपाधीक्षक को स्पष्टीकरण क...