उरई, फरवरी 3 -- जालौन। बांदा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण की बारीकी से जांच की। निरीक्षण दल में शामिल डॉक्टर विजय केसरवानी एवं डॉक्टर सत्येंद्र शुक्ला ने सबसे पहले ओपीडी कक्ष का अवलोकन किया, जहां मरीजों की संख्या, पंजीकरण प्रक्रिया और चिकित्सकीय परामर्श की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, भोजन व्यवस्था और स्वच्छता के संबंध में जानकारी ली गई। टीम ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां प्रसव से जुड़ी सुविधाओं, उपकरणों की उपलब्धता एवं सुरक्षा मानकों की जांच की। ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करते हुए टीम ने उपकरणों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.