गाजीपुर, नवम्बर 21 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित जर्जर नवीन स्वास्थ्य केंद्र के कायाकल्प के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया। भदौरा सीएचसी प्रभारी डॉ. धनंजय आनंद और डॉ. शिव कुमार ने भवन, शौचालय, बिजली उपकरण और पेयजल व्यवस्था की दयनीय स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी है। निरीक्षण में पाया गया कि महिला अस्पताल होने के बावजूद महिला डॉक्टर के अभाव में प्रसूति सेवाएं बाधित हैं। परिसर का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है, बाउंड्री टूटी होने से आवारा पशुओं का प्रवेश आम है। डॉक्टर आवास और शौचालय पूरी तरह जर्जर हैं, जबकि पिछले वर्ष सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च हुए थे। जलजमाव के कारण केंद्र असुरक्षित बना हुआ है। दिलदारनगर बाजार सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों मरीज इस एकमात्र सरकारी केंद्र पर निर्भर ह...