बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव चौंढेरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण संचालित हो रही एक पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक पर छापा मारकर कार्रवाई की। जांच के दौरान आवश्यक लाइसेंस, पंजीकरण नहीं मिलने पर टीम ने लैब तथा क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई से पैथोलॉजी,क्लीनिक सहित मेडिकल चलाने वालों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को टीम को लंबे समय से बिना पंजीकरण व चिकित्सकीय नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर डॉ. सचिन भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक पैथोलॉजी और डॉ चांद बरौली वाले के क्लीनिक को सील लगाकर सीज कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया एक पैथोलॉजी लैब और एक क्लीनिक को सील की कार्रवाई की है। बिना अनुमति चल रहे प्रतिष्ठानों कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी ...