बुलंदशहर, मई 23 -- कस्बे में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाई करते हुए एक अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया। बीते सप्ताह पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद उक्त क्लीनिक संचालक को विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया था। कागज़ न दिखाने पर विभाग की तरफ से कार्यवाई की गई है। कस्बे के मोहल्ला रोगनग्रान स्थित प्राईमरी हेल्थ केयर सेंटर नामक एक क्लिनिक की ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत के एवज में सीएचसी प्रभारी अमित कुमार ने बीते सप्ताह उक्त क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया था। गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने विभागीय कार्यवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाई से अन्य झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई। कस्बे में सभी अपंजीकृत क्लीनिक संचालक अपने क्लीनिक बंद कर फरार हो गये। विभागीय टीम के कस्बे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.