गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारीने की। बैठक में नियमित टीकाकरण, एचएमआईएस, आशा व फैमिली प्लानिंग, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम सभी कार्यक्रमों कीस्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की पहचान ,उपचार और रोग निगरानी प्रणाली को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। बैठक में डीपीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.