महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों को देना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ितों को चिह्नित करने का काम आशा का है। एएनएम सभी आशा से बुखार पीड़ितों की स्क्रीनिंग कराएं। जरूरी होने पर पीड़ित को त्वरित इलाज दिलाने का कार्य करें। आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवार के शत-प्रतिशत सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी कराएं। टीका उत्सव में एक भी बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए। टीकाकरण के बाद रिपोर्ट यूविन पोर्टल पर तत्काल अपलोड कर दें। टीकाकरण से वंचित बच्चा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं ...