देवघर, जनवरी 11 -- सारठ। शनिवार को सारठ सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड की पारंपरिक लोक नृत्य व गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है। वहीं विधायक प्रतिनिधि राहुल ने कहा के ऐसे आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। इस दौरान दोनों नेताओं में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों व स्वास्थ्य सेवा में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जियाउल हक ने बताया कि मेले में कुल...