हापुड़, मार्च 23 -- जनपद के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक गैरहाजिर रहे। जिस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मेले में 1244 मरीजों को उपचार मिला। शासन के आदेश पर प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाये जाते हैं। मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। इसी कड़ी में रविवार को जनपद की 27 पीएचसी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में उपचार कराने के लिए रोगियों की भीड़ रही। सर्वाधिक नजला, जुकाम, बुखार एवं खांसी के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। विभिन्न बीमारियों के 1244 मरीजों को उपचार मिला। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी कुर्सी खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.