बरेली, फरवरी 8 -- बरेली। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते कई बीमारियां हमलावर हो गई हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा संबंधी बीमारी और बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द के मरीज इलाज कराने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही उनको टीबी मरीजों की खोज के लिए चल रहे विशेष अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.