पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले में 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार और त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही खांसी जुकाम और बुखार के मरीज भी पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में निमोनिया के लक्षण वाले बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। शीतलहर के चलते निमोनिया का खतरा अब बढ़ गया है। अधिकांश बच्चों को बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और सीने में जकड़न की परेशानी रही। सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कोल्ड डायरिया आदि को लेकर एहतियात बरतने के बारे में जानकारियां मरीजों व तीमारदारों को दी गई हैं। ललौरीखेडा में डा.दीपा ने मरीजों को उपचार दिया और एमओआईसी डा.कमलेश ने बच्चों को दो बूंद दवा भी पिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...