हापुड़, फरवरी 22 -- जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे स्वास्थ्य मेलों में रविवार को उपचार के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कतार में लगने के बाद मरीजों को उपचार मिल सका। मेले में 996 मरीजों को उपचार मिला। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सक मेले में गैरहाजिर रहे। प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। मेले में आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाये जाते हैं। रविवार को सरकारी अस्पतालों में लगे स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में कुल 996 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के 170 मरीजों को दवाईयां मिलीं। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक टिप्स दिए। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगती है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.