बरेली, नवम्बर 17 -- स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में कई टीमों ने एक साथ निरीक्षण किया। सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। दो केंद्रों पर सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर चेतावनी जारी की है। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने सबसे पहले सिविल लाइन्स स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां तैनात रहीं डॉ. फरहा ने एक दिन पहले ही त्यागपत्र दे दिया है। अन्य स्टाफ उपस्थित मिला और 16 रोगियों का पंजीकरण हुआ था। उसके बाद सीएमओ सीबीगंज के केंद्र गए जहां डॉ. मधु गुप्ता सहित कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन चल रहा था। डॉ. मधु ने 50 रोगियों को द...