फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। बदलते मौसम के कारण मेले में सबसे ज्यादा भीड़ वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की रही। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इसके साथ ही बुजुर्गों ने अपनी ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य मेले में आए लोगों को परिवार नियोजन के लाभ और उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री बांटी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...