साहिबगंज, जनवरी 9 -- साहिबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखण्ड के प्रांगण में प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला 2026 का आयोजन किया गया जिसमें प्रखण्ड प्रमुख वीणा देवी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू एवं सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया। जिसमें अतिथियों के द्वारा सभी लोग की स्वास्थ्य जाँच करके लाभान्वित होने की अपील किया गया एवं पदाधिकारी द्वारा बारी बारी से सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया। मेला में कुल 18 स्टॉल लगाया गया जिसमें आयुष्मान कार्ड, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी, टीबी एवं कुष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य एवं टेलीकंसल्टेशन,किशोरी स्वास्थ्य, आंख कान नाक गला, परिवार नियोजन, कुपोषण उपचार, शुगर जॉच, जिंक ओआर एस, आयोडीन टेस्ट, योग एवं ध्यान केंद्र एवं आयुष , सिकल सेल एनीमिया ...