गोड्डा, जनवरी 10 -- मेहरमा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार, कांग्रेस अध्यक्ष मनिन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, विधायक प्रतिनिधि प्रवेज अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में सभी विभागों के लगे स्टॉल में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। हालांकि पड़ रही कड़ाके की ठंड से वहां पहुंचने वाले लाभुकों की उपस्थिति कुछ कम रही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि मेले का उद्देश्य सुदूर गांव देहात में रहने वाले आम लोगों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मयस्सर कराया जाना है। जहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्...