बोकारो, जनवरी 8 -- चंद्रपुरा। राज्य सरकार द्वारा सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच व दवा वितरण होगा। जिले के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व बेरमो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा मनीष कुमार के अनुसार चंद्रपुरा में यह स्वास्थ्य मेला रटारी में 9 जनवरी को लगेगा। इसमें टीबी, मलेरिया व परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। मुफ्त जांच और दवा का वितरण किया जाएगा। बीपी और शुगर की जांच, आंखों की जांच और जरूरतमंदों के बीच चश्मा वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड भी बनाए जाएंगे और पात्र लाभुकों के बीच वितरित होगा। आयुष पद्धति से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। सिकल सेल स्क्रीनिंग और ब्लड डोनेश...