चतरा, जनवरी 3 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बनवारा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा के सभागार में शनिवार को बीडीओ सह सीओ उदल राम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। संचालन चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने किया। बैठक में आयुष्मान भारत, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न मातृत्व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी और गैर संचारी रोगों के रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मालूम हो कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में 6 जनवरी से 10 जनवरी के बीच स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर पूरी तरह से तैयारी की जा रही है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, महेश ...