पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में आयोजित स्वास्थ्य मेला के मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की गई है । पलामू के लिए गठित टीम में डॉ अंजुम इकबाल, कालाजार, डॉ विनीत कुमार, एमसीएच , मो यूसुफ अंसारी, एसपीएम, एनयूएचएम शामिल है। यही टीम जिले में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेला का 8 जनवरी से 10 जनवरी तक मॉनिटरिंग के साथ निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के आईईसी कोषांग के नोडल अधिकारी डॉ लाल मांझी ने पलामू सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य मेला के मॉनिटरिंग का निर्देश दिया था। उन्होंने मेला आयोजन के पूर्व और प्रतिदिन मेला समाप्ति के बाद मेला की उपलब्धि की रिपोर्ट को राज्य को भेजने का निर्देश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.