साहिबगंज, जनवरी 9 -- बोरियो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला एवं आगामी 10 फरवरी से होने वाले एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर प्रखंड टास्क फोर्स ( बीएलटीएफ) एवं प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बीडीओ ने मेले में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिए। बीडीओ ने एमडीए कार्यक्रम से सम्बंधित उपस्थित सभी विभाग के कर्मियों को कई आवश्यक दिशा -निर्देश देते हुए शत -प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिए । मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार , डॉ. बिनोद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष कुमार, बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, एमटीएस मनोहर पंडित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.