पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधौरा के परिसर में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद सदस्य अंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर सिंह विकास सिंह उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संजय कुमार रवि, नीलम लकड़ा, दंत चिकित्सा पदाधिकारी, डा संजय कुमार रवि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा माहिरा एरोम, डा इरफान अनवर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया । स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य मेला के आयोजन से स्वास्थ्य की सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिला पार्षद ने मेला को सफल बताते हुए ऐसी ही स्वास्थ्य मेला अनुमंडल के दूर दराज के क्षेत्रों में भी आयोजित करने का निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.