कटिहार, जनवरी 11 -- समेली,एक संवाददाता डूमर पंचायत में लंबे समय से लंबित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में हो रही देरी को लेकर डूमर पंचायत के मुखिया मनीष ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के कटिहार आगमन के दौरान उनसे मुलाकात कर मांग पत्र सौपा और पंचायत की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मुखिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद अब डूमर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर सकारात्मक पहल हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे पंचायत और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.