मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात की। उन्होंने कांटी व मड़वन के अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की पोस्टिंग की मांग की। विधायक ने कहा कि दोनों अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी है। कांटी और मड़वन में निजी मकान में चल रहे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण करने का भी मांग की। उन्होंने भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्धता के बारे भी जानकारी दी। इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...