रांची, फरवरी 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। किन्तु आज जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वे इस मूल भावना को गहराई से आहत कर रहे हैं। विशेषकर उत्तर प्रदेश से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें मुस्लिम समाज के लोगों, विशेषकर उलेमाओं का सरेआम अपमान, मारपीट और धार्मिक आधार पर प्रताड़ना दिखाई दे रही है। हाल ही में एक वीडियो में तथाकथित बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति अक्षय ठाकुर द्वारा धार्मिक भेदभाव के आधार पर अमानवीय हिंसा और सार्वजनिक बेइज्जती का दृश्य अत्यंत चिंताजनक है। यह केवल कुछ व्यक्तियों पर हमला नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक...